नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / कलचुरी समाज की महिलाओ द्वारा आज होली के उपलक्ष मे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजक गीता चौकसे, ज्योति चौकसे द्वारा बताया कि हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी होली मिलन और स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रंगो का महत्व बताते हुए आशा चौकसे ने इसे स्नेह का पर्व बताया। सखी सहेलियों द्वारा विभिन्न गेम एवं क्वीज़ का आयोजन किया, साथ ही सुखी होली खेली। कार्यक्रम मे पार्षद निर्मला राय, कंचन चौकसे, पूजा मालवीय, पुष्पा चौकसे, रीना चौकसे, आरती चौकसे, रूपा, कान्ता, सोनाली, जया, वन्दना, अर्चना, कविता, संजू, मंजू सहित सामाजिक महिलाये मौजूद रही।

