नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /51वि राष्ट्रीय सीनियर विमेंस हैंडबॉल चैंपियनशिप जो की 15 मार्च से वाराणसी उत्तर प्रदेश में आयोजित होनी है। उसमे नर्मदापुरम की एक बालिका गंगा अंडेकर का चयन हुआ है। वही 45वी जूनियर गर्ल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो की बरेली , उत्तर प्रदेश में 22से 26मार्च को होनी है, उसमें नर्मदापुरम की दो लड़कियां ऋषिका सोलंकी और रंजना आंडेकर का चयन हुआ है और 45वि जूनियर बॉय राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो 27से 31मार्च को बांसवाड़ा, राजस्थान मे है, उसमे नर्मदापुरम के बालक देवेंद्र नर्रे का चयन हुआ है। यह राष्ट्रीय हैंडबॉल स्पर्धा इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन , हैंडबॉल संघ इंडिया एवं उत्तरप्रदेश हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता चयन हुए खिलाड़ी विगत २ वर्षो से नर्मदा महाविद्यालय के प्रांगण में नर्मदापुरम हैंडबॉल संघ की सचिव एवं कोच स्नेहा दुबे के नेतृत्व में प्रशिक्षण ले रहे है एवं विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्यकी प्रतियोगिओ में सम्मिलित हो चुके है और स्वयं स्नेहा दुबे मध्य प्रदेश सचिव हरदीप सिंह रूपल द्वार 51वी राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश विमेंस टीम की मैनेजर नियुक्त की गई है। इस अवसर पर नर्मदापुरम हैंडबॉल संघ के संयोजक अरुण शर्मा, नर्मदा महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. वाय एस चाहर, उपाध्यक्ष एवं विधायक खेल प्रतिनिधि रोहित गौर एवं जिला संयोजक खेल प्रकोष्ठ आलोक राजपूत मौजूद रहे एवं शत प्रतिशत योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

