नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / बनखेड़ी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरिया के ग्राम कढ़ईया में शासन के दिशानिर्देशों अनुसार सीएचओ रीता भंवर, आशा कार्यकर्ता एएनएम रंजनी मेहरा ने स्वास्थ्य मेला में शामिल ग्राम के नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों को बताया गया कि क्षय रोग से बचाव के उपाय बताएं गए और भागम भाग की जीवन शैली में जो नागरिक जी रहे हैं उनके लिए भी शिविर में स्वास्थ्य रहने के लिए भी योगा से स्वास्थ्य लाभ मिलता है और बताया कि गांव में साफ सफाई स्वच्छता अभियान में सहयोग करें। गांव की गर्भवती महिलाओं का भी बीपी सुगर और सामान्य बीमारी के लिए भी शिविर में दावाईया का वितरण कर लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा कार्यक्रम में स्वास्थ्य मेला का लाभ लिया।

