नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता/बनखेडी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जुन्हेटा के बार्ड बुढ़िया टोला में आयोजित कार्यक्रम हज़रत हाजी अब्दुल रहमान मस्त शाह बाबा सैलानी दरवार में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्थानीय लोगों द्वारा कार्यक्रम में कब्बाल बाबू गुलाम सावरी का फूल मालाओं से स्वागत किया उर्स मुबारक जश्नें कब्बाली में सैलानी दरवार के खादिम हाजी शब्बीर अली ने सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी कहा कि सैलानी दरवार में जी भी व्यक्ति अपनी हाजिरी लगाता है तो उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। कार्यक्रम को सुचारू रूप से सफल बनाने के अपील की गई, शांति सद्भावना को बनाए रखने की बात कही। इस अवसर पर बनखेड़ी थाना प्रभारी का सहयोग रहा. संदल के साथ हाजी शब्बीर अली बाबा नदीम और सैलानी दरवार से जुड़े हुए नागरिकों के साथ संदल शरीफ जमादार मोहल्ला से बुढ़िया टोला सैलानी दरवार के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में बाबा अकबर अली, द्वाराका कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा रामसेवक आदि मौजूद रहे।

