नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ जिला अध्यक्ष भाजपा माधवदास अग्रवाल के निर्देशानुसार आज से जिले के सभी 22 मंडलों के सभी बूथों पर बूथ विस्तार अभियान-2 का इस अभियान में नर्मदापुरम मंडल के शक्ति केंद्र 1, बूथ क्र 110 के बूथ अध्यक्ष मनोज चौरे के निवास पर आयोजित बूथ विस्तार बैठक के साथ शुरू हुआ। जिला मीडिया प्रभारी अमित माहला ने बताया उक्त अभियान 14 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। 10 दिवसीय इस अभियान में बूथ को सशक्त करने, डिजिटल के शेष रहे व अन्य नये कार्य सम्पन्न किये जायेंगे। आज अभियान के तहत शक्ति केंद्र के पंचपरमेश्वर एवं बूथ के त्रिदेव, पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति व अन्य योजनाओ के प्रभारी उपस्तिथ रहे । बैठक में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एंव शक्ति केंद्र संयोजक माया नारोलिया एवं संभागीय कार्यालय प्रभारी हंसराज ने कहा केंद्र और राज्य की अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं का लाभ सभी वर्ग को मिल रहा है। हमें उन सभी योजनाओं के हितग्राहियों को जोड़ना है। मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया ने बूथ विस्तारक को बताया बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलओ 2 त्रिदेव को अपने बूथ के सभी जानकारी संगठनों एप पर डाउनलोड करनी है। इस दौरान विस्तारक वंदना दुबे , सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेंद्र चौहान, सह संयोजक राहुल ठाकुर, सचिन तोमर, अमित यदुवंशी, हेमेंद्र ठाकुर, शेष यादव, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रभारी सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

