नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / शक्ति केंद्र क्रमांक 07 (दिगंबर) बूथ 84 पर बैठक संपन्न हुईं। जिसमें त्रिदेव की समीक्षा बैठक हुई, बैठक में बूथ विस्तारक योजना पर चर्चा की गई। प्रमुख रूप से मण्डल संयोजक संजीव मालवीय , शक्ति केन्द्र के विस्तारक अनिल मिश्रा, हितग्राही प्रभारी श्रीमती कविता राजपूत, अध्यक्ष राकेश बामने, बी एल ए अजय मेहरा एवम् महामंत्री चंदन यादव, महिला सदस्य ममता वस्तरवार, सहियोजक मनोहर बड़ानी, अनिल अहिरवार सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहें। 5 लोगों ने आकर अपनी समस्या के आवेदन दिए। बैठक में मन की बात प्रमुख अंकित मेहरा, महिला प्रमुख ममता बस्तरवार, युवा प्रमुख क्षितिज वर्मा को बनाया गया।

