
नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आज ख्वाजा गरीब नवाज़ अजमेर शरीफ की दरगाह के प्रमुख खादिम सैयद मोईनुद्दीन चिश्ती और उनके पुत्र सैय्यद फज़ले मोईन चिश्ती नर्मदापुरम प्रवास पर आये यहाँ पहुचने पर उनके शिष्यों ने उनका गर्मजोशी से इस्तक़बाल किया। नर्मदापुरम पधारने पर उन्होंने यहाँ की गंगा जमुनी तहज़ीब का ज़िक्र करते हुए कहा ये शहर तो खुद सूफी संतो की नगरी है, यहाँ बड़े बुज़ुर्गो और वालियों के आस्ताने है। जहां हर धर्म हर जात के लोग अपनी आस्थाएं प्रकट करते है। उन्होंने कहा हमने सभी के हक़ में दुआ की है, यहाँ के अमन भाईचारे के लिए इस शहर की प्रगति उन्नति के लिए हम सरकार गरीब नवाज़ की बारगाह में दुआ करते है। खादिम ने कहा पूरे भारत ही नही बल्कि दुनिया भर में गरीब नवाज़ का दरबार सूफी संत और कौमी एकता का प्रतीक है। यही सूफीवाद की पहचान है, जहाँ किसी तरह का कोई भेदभाव नही होता है। गरीब नवाज़ सबके हैं और सबको नवाजते है। इस कार्यक्रम में हाजी मसूद साहब , अब्दुल वाहिद , इसरार उल हक़ , आलिम शमीम अख्तर , फैजान उल हक़ गुलाम मुस्तफा , रिज़वान खान , गुलाम हैदर , पप्पू जादूगर , फैजान खान, शाकिर खान , राजेन्द्र दोहरे आदि उपस्थित रहे।

