नर्मदापुरम – प्रदीप गुप्ता (खंडवा) मध्य प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक के प्रदेश महामंत्री एम एजाज खान ने बुधवार को खंडवा में भाजपा कार्यालय में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक ली। बैठक में शामिल प्रदेश महामंत्री ने “बूथ विस्तारक ” पर प्रत्येक मंडल के अध्यक्ष से अपने अपने बूथ स्तर पर बूथ को मजबूत बनाने पर जोर दिया। आपने सभी पदाधिकारी ये शासन द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में बिना भेद भाव के जन जन तक पहुंचाने में सरकार की मंशा जाहिर की। सबका विकास सबका साथ पर सरकार की उपलब्धि गिनाई।
साथ ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पसमांदा मुस्लिमो (आर्थिक पिछड़ा आर्थिक कमजोर) वर्ग को भाजपा से जोड़ने के लिए कार्यकर्ता को कहा।आगामी विधान सभा को देखते हुए अभी से मोर्चा को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने की हिदायत दी। मुस्लिमो बहुल्य वार्डो में जाकर अलग अलग बैठक की। इस दौरान भाजपा अलपसन्यख के जिलाध्यक्ष फाजिल पटेल, जिला महामंत्री सैय्यद तैयब अली, पूर्व कार्यकारणी सदय अकरम (अक्का), प्रदेश मंत्री अल्ताफ उल्लाह, पूर्व जिला अध्यक्ष रूबाब पठान, जिलामंत्री फिरोज खान, जिला मंत्री वहीद मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष मुजफर खान, कार्यालय मंत्री रजाक खान, आबिद अली, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रियाज खान आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

