नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /बूथ विस्तारक अभियान 2.0 को लेकर बुधवार को महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संयुक्त वर्चुअल बैठक की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देश हैं कि बूथ विस्तारक अभियान कोई सामान्य अभियान नहीं है बल्कि यह एक बहुआयामी अभियान है। इस बूथ विस्तारक अभियान में मोर्चा के पदाधिकारी अपने अपने बूथों पर अपनी सहभागिता बनाये। वर्चुअल बैठक में जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे, मोर्चा के प्रभारी जिला महामंत्री श्रीमति प्रीती शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा प्रभारी लोकेश तिवारी, किसान मोर्चा प्रभारी सुरेश ठाकुर, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी राजाराम शिवहरे, जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित, आईटी राहुल पटवा, सोशल मीडिया गजेंद्र सिंह चौहान, सहसंयोजक राहुल ठाकर, मोर्चा अध्यक्ष दीपक महालहा, अर्चना पुरोहित, जयकिशोर चौधरी, योगेन्द्र राजपूत, सहित मोर्चा जिला महामंत्री, जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अमित माहाला ने दी।