नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /ग्रामीण स्तर पर साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मानवाधिकार एवं सामाजिक मिशन के डॉ. मयंक तोमर ने माखन नगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे को ज्ञापन सौंपा। जहां सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. तोमर ने कहा कि आजकल साइबर ठगी का बोलबाला है और दिन व दिन बढ़ रहा है। जिसे स्कूल-कॉलेजों में कार्यशालाओं, संगोष्ठियों और साइबर सेल के टोल फ्री नंबरों जैसे विभिन्न माध्यमों का उपयोग करके नियंत्रित करने की आवश्यकता है।

