नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /शक्ति केंद्र क्रमांक 02 (रोहना) बूथ 15 पर बैठक संपन्न हुईं। जिसमें त्रिदेव की समीक्षा बैठक हुई, बैठक में बूथ विस्तारक योजना पर चर्चा की गई। शक्ति केंद्र प्रभारी हिमाचल सिंह चिठोरिया , बूथ विस्तारक राजेश चौहान , हित ग्राही मूलक योजना प्रभारी कपिल गौर , अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष जय सिंग, मोहित रामहरिया, अनिल अहिरवार सहित अन्य सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति रहें।

