नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / जिला रोजगार कार्यालय नर्मदापुरम द्वारा केंपस ड्राइव का आयोजन आज 16 मार्च 2023 को जिला रोजगार कार्यालय में किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य निजी क्षेत्र में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाना है। ड्राइव में ट्राइडेंट, एब.बी.आई लाइफ, आराध्या्स ट्रेडिंग, वक्रतुण्ड, नवकिसान बायोटेक वेलस्पन आदि कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। ड्राइव में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक आवेदक https:// forms.gle/jJTrx1समत 4evcXd8 लिंक पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं।

