नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / मुख्यमंत्री म.प्र. शासन द्वारा घोषित लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 1000/- रूपये प्रतिमाह दिए जाने के निर्देश प्रसारित किए गए है। शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री म.प्र. शासन द्वारा इस योजना का शुभारंभ दिनांक 05-03-2023 को किया जा चुका है। योजना का लाभ प्रदान किए जाने हेतु शीघ्र ही आवेदन प्राप्त किए जाकर योजना का लाभ दिया जावेगा। जिससे पूर्व जिन लाड़ली बहना हितग्राहियों की समग्र आई.डी. में आधार नं. अपडेट नहीं है अथवा ई.के.वाय.सी. नहीं है। उन लाड़ली बहनाओं की समग्र आई.डी. में आधार नं. लिक कराए जाने हेतु ई. के. वाय. सी. कराया जाना अनिवार्य है। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के मार्गदर्शन एवं नीरज कुमार सिंह कलेक्टर जिला नर्मदापुरम् के दिशा निर्देशन तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति नीतू महेंद्र यादव एवं नवनीत पांडेय के नेतृत्व में नगर ’’नर्मदापुरम्’’ की सभी लाड़ली बहनाओं के हितग्राहियों जिनकी उम्र 23 वर्ष से 60 वर्ष है। उन सभी बहनाओं की शत् प्रतिषत् ई.केवायसी लाड़ली बहना योजना के हितग्राही बहनाओं के आवेदन जमा होने के पूर्व किए जाने के लिए नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम् में प्रातः 8.00 बजे से रात्री 8.00 बजे तक 4 काउण्टर 3 शिफ्टों में खोले गए हैं । अतः सभी बहना नगर पालिका परिषद में समग्र आई.डी., आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर दर्ज कराकर प्रातः 8.00 बजे से रात्री 8.00 बजे के मध्य उपस्थित होकर बिना शुल्क के ई.के.वाय.सी. करा सकती हैं। साथ ही नगर पालिका की ओर से अन्य जगहों एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों पर भी वार्ड अनुसार ई. के. वाय.सी. केन्द्रों की स्थापना की गई है एवं शासन द्वारा निर्देश प्रदान किए गए हैं कि एम.पी.ऑनलाईन केन्द्रों द्वारा भी ई.के.वाय.सी. किए जाने हेतु निःशुल्क सेवाए प्रदान की जावेगी। इस हेतु एमपी ऑनलाईन द्वारा सभी लाड़ली बहना हितग्राहियों की निःशुल्क ई.केवायसी किए जाने हेतु निःशुल्क पार्टल बनाया गया है। जिसके माध्यम से बायोमेट्रिक अथवा मोबाईल नम्बर के ओ.टी.पी द्वारा सभी बहना हितग्राही अपने नजदीकी एमपी ऑनलाईन केन्द्रों पर पहॅुचकर निःशुल्क ई.केवायसी करा सकती हैं। यदि किसी भी एमपी ऑनलाईन केन्द्र के संचालक द्वारा लाड़ली बहनाओं के ई.केवायसी किए जाने हेतु किसी भी प्रकार की शुल्क की डिमाण्ड की जाती है अथवा ई.केवायसी हेतु मना किया जाता है एवं उसकी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित केओस्क संचालक विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी।

