

हरदा / प्रदीप गुप्ता / महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल और प्रदेश के कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल एक दिवसीय प्रवास पर हरदा जिले में पहुंचे । महामहिम राज्यपाल और कृषि मंत्री के द्वारा रहटगांव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया गया। इसके बाद केलझिरी में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया व पौधारोपण किया गया। दोनों अतिथियों ने गेड़ी नृत्य का आनंद भी लिया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

