नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /बूथ विस्तार अभियान 2.0 के अंतर्गत नर्मदापुर मंडल में 16 मार्च दिन गुरुवार को बूथ विस्तारक 2.0 अभियान के तृतीय दिवस शक्ति केंद्र 1 के बूथ क्रमांक 112 पर बूथ विस्तार बैठक प्रथमेश्वर मंदिर अंकिता नगर में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक श्रीमती माया नारोलिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक में अपेक्षित श्रेणी की शत प्रतिशत उपस्थिति रही जिसमें शक्ति केंद्र के पंच परमेश्वर, बूथ के त्रिदेव, बूथ समिति सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक के पश्चात सभी ने साथ मिलकर स्वल्पाहार किया। इस दौरान संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, विस्तारक श्रीमती वंदना दुबे, बूथ अध्यक्ष महेश सेन, पार्षद श्रीमती निर्मला राय, पार्षद श्रीमति प्रेमा पांडे, पूर्व पार्षद पंकज पांडे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक महालहा, सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेंद्र चौहान, प्रभारी चन्दन साहा, बूथ अध्यक्ष अनिल मिश्रा , महामंत्री रंजीत सिह ठाकुर, बीएलए जितेंद्र शर्मा, सहसंयोजक रुपेश राजपूत, सचिन तोमर, शक्ति केंद्र सोशल मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, रहमान खान, सुंदरम अग्रवाल, अर्चना गौर, विशाल दीवान, अरुण गौर, दुर्गेश मिश्रा, ऋषभ शुक्ला, यश तिवारी, कुँअर सिंह यादव, अतुल जोशी, शुभम तिवारी, निहाल राजपूत, सुनील लौवंशी, अनिल लौवंशी आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

