नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत
नर्मदापुरम के होनहार शिक्षित युवक युवती जो नौकरी प्राप्त करने के उद्देश्य से आये थे । ऐसे युवाओं को स्वरोजगार अपनाकर स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया । रोजगार केंपस ड्राइव में लगभग 104 युवाओं ने भाग लिया । एक युवक को गौशाला संबंधित, 2_3 युवतियों को कुटीर उद्योग संबंधित सलाह दी और स्वावलंबी भारत अभियान का एप प्लेस्टोर के माध्यम से mysba डाउनलोड करा कर डिजिटल वालंटियर बनाए। वालंटियर युवाओं को स्वयं के उद्योग के लिए स्कीम, शासकीय सहयोग, ट्रेनिंग एवं कौशल विकास करने में हमारा अभियान पूरा सहयोग प्रदान करेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य
जाॅब लेने वाले नहीं जाॅब देने वाले बने। कार्यक्रम में स्वावलंबी भारत अभियान के पूर्ण कालिक प्रशांत पटेल, विभाग संयोजक डाॅ. योगेश मोहन सेठा, इंद्र मोहन दुबे, तारा मालवीय, जिला समन्वयक सत्येन्द्र यादव, सह समन्वयक रूचि खंडेलवाल, सत्या चौहान आदि ने युवाओं को स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

