
नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /आज दिनांक 16 मार्च 2023 दिन गुरुवार को कलेक्टर नीरज सिंह के मार्गदर्शन एवम अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर, एसडीएम मोहिनी शर्मा, शैलेंद्र बड़ोनिया तहसीलदार, एसडीओपी पराग सैनी एवम सीएमओ नवनीत पाण्डे के नेतृत्व में सघन महा अतिक्रमण अभियान सातरास्ता से जयस्तंभ पटवा लाइन का अवैध अतिक्रमण हटाया गया। नगर पालिका अधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा बताया गया की जो भी ठेले वाले टपरी वाले और दुकानदार नगर के सौंदर्यीकरण में बाधा बनेंगे, उन्हे बिना नोटिस दिए बगैर तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसके जवाबदेह वे स्वयं होगे, सभी अपना अतिक्रमण हटा जिससे परेशानी से बचा जा सके।

