हरदा/ प्रदीप गुप्ता/ मध्यप्रदेश के भाजपा के कद्दावर नेता और शिवराज सरकार में कैबिनेट कृषि मंत्री कमल पटेल एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। वैसे मंत्री कमल पटेल अपने नवाचारो के कारण अक्सर सुर्खियों में तो रहते ही है लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह मध्यप्रदेश के महा महिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल है। प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल हरदा जिले के दौरे पर थे और वहा पर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे। हरदा जिले की रेहटगांव तहसील के ग्राम केलझिरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर को संबोधित करते हुए राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने हरदा के विकास और कमल पटेल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में पूरे देश में कमल पटेल का हरदा जिला अव्वल है। उन्होंने कहा कि जिस दिन कमल पटेल का जन्मदिन था । उस दिन प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली जुड़कर इस योजना को मूर्त रूप दिया था। इस दिन हरदा जिले के 46 हजार लोगों को जमीन का मालिकाना हक मिला। जो अपने आप में एक अपवाद है।वैसे भी इस योजना की थीमकार कमल पटेल ही थे। मध्यप्रदेश का हरदा सिंचाई पानी के साथ प्रदेश का पहला जिला बन गया है। मैं उस दिन दौरे पर था लेकिन टेलीविजन पर कार्यक्रम देख रहा था। कमल पटेल एक कर्मठ मंत्री हैं। मैं अपनी ओर से बधाई देता हूं और हरदा की जनता को तो गौरवान्वित होना चाहिए कि उन्हें कमल पटेल जैसा व्यक्तित्व और कृतित्व मिला है।

