नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / तवानगर में विगत दिनों दादा दरबार आश्रम में शिव महापुराण कथा का आयोजन हुआ। उल्लेखनीय है कि परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मर्षि श्री श्री 1008 ज्ञानानंद जी नेस्टिक ब्रह्मचारी जी के सानिध्य में नगर में प्रथम बार शिव महापुराण कथा के सफलतापूर्वक आयोजन के उपलक्ष्य में शिव मंदिर प्रांगण तवानगर में समिति द्वारा कथावाचक पंडित सौरभ दुबे, आयोजक परसराम यादव राष्ट्रीय विप्र एकता मंच, संभागीय अध्यक्ष पंडित अंकित दुबे, बशारत खान, निर्भय यादव, दिलीप यादव का साल श्रीफल एवं तवा बांध का छायाचित्र प्रदान करके सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। कार्यक्रम अरुण समदानी, बिट्टू जयसवाल, उमेश शर्मा, पंडित प्रेम कुमार मिश्रा, देवेंद्र शर्मा, पंडित अरविंद गुरु, पंडित भोला चौबे, पंडित त्रिवेणी त्रिपाठी, मोंटू अग्रवाल द्वारा किया गया।

