नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /हिंदी फीचर फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ की स्टोरी की शूटिंग नगर में शुक्रवार से आरंभ हो रही है। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगें। फिल्म का निर्देशन मशहूर फ़िल्म डायरेक्टर ज़ैग़म इमाम कर रहे हैं। वो इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत फिल्म नक्काश का निर्देशन कर चुके हैं और हाल ही में लंदन में सुपरवुमन नाम की फिल्म की शूटिंग कर वापस लौटे हैं। और इसकी एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर शेख मोहम्मद है, फिल्म निर्माण से जुड़े लाइन प्रोड्यूसर सचिन शर्मा ने बताया की इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में रघुवीर यादव, मुकेश तिवारी, इश्तियाक खान, अंजलि पाटिल और अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकार हैं, जिनके नाम दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। नर्मदापुरम में शूट हो रही इस फिल्म का नाम द नर्मदा स्टोरी है और इसकी बड़ी वजह निर्माताओं की मां नर्मदा के प्रति गहरी आस्था है। पुलिस और जनता के बीच के संबंधों को दर्शाती इस फिल्म के माध्यम से नगर को बॉलीवुड में और अधिक लोकप्रियता मिलने की संभावना है। फ़िल्म की कहानी एक बेटी और पिता से सम्बन्ध है।

