नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / खेल विभाग के अंतर्गत खेलो इंडिया लघु केन्द्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला हॉकी मैच आयोजन कल 17 मार्च को महिला जेल के पीछे हॉकी टर्फ मैदान पर शाम 04:00 बजे किया जा रहा है। जिसमें हॉकी फीडर सेंटर की बालिका टीम एवं खेलो इंडिया सेंटर की टीम भाग लेगी। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उमा पटेल ने बताया कि महिला दिवस पर विभिन्न मनोरंजन खेल भी आयोजित किये जायेंगे। आयोजकों ने इस उपलक्ष्य में जिले की महिला, समस्त अधिकारी कर्मचारी और गृहणी को आमंत्रित किया है।

