नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता/ गुरुवार को जिला रोजगार कार्यालय द्वारा कैंपस का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय में किया गया। जिसमें निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने वाली कंपनियां ट्राइडेंट, आराध्यास ट्रेडिंग वक्रतुण्ड, नवकिसान बायोटेक, आई. आई. ए.एम एविएशन एकेडमी, एम. आई.सी. वाईट डिजिटल स्वावलंबी भारत अभियान कंपनी द्वारा स्टॉल लगाए गए। कंपनियों ने मशीन ऑपरेटर, फील्ड ऑफिसर, टेलि कॉलिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर, एकाउंटेंट शेयर मार्केट आदि पदों भर भर्तियां की। जिनके लिए 94 छात्र और छात्राओं के रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें 39 चयनित बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त हुआ। जिला रोजगार अधिकारी कैलाश माल एवं धर्मेश तिवारी सहायक द्वारा कैंपस ड्राइव के आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

