इटारसी / प्रदीप गुप्ता / अपराध करने वाला कितना भी शातिर हो पुलिस से बच नहीं पाता है और हुआ भी यही इटारसी पुलिस ने और अंधे कत्ल के कातिल को सिर्फ 12 घंटे में ढूंढ लिया है। एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना इटारसी बस स्टैंड पर मौजूद बस एजेंट व चौकीदार ने देखी थी। दिलीप उर्फ मुंगी के साथ मृतक महेंद्र प्रजापति को मंगलवार करीब दिन के 2 बजे ठाकुर चाय वाले की टपरिया में साथ-साथ देखा गया था। फिर करीब 2:30 बजे जब चश्मदीद साक्षी वहां से निकले तो मूंगा उर्फ दिलीप धावे घायल महेंद्र प्रजापति को खून से लथपथ टपरिया से बाहर नाली तरफ खींच कर पटक रहा था। लोगों को देखकर आरोपी वहां से भाग गया था। मर्ग जांच में आये तथ्यों के आधार पर आरोपी दिलीप उर्फ मुंगी धावे के विरुद्ध अपराध क्रमांक 203/2023 धारा 302 आईपीसी का पंजीबद्ध
कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम ने हर पहलू को देख कर आरोपी दिलीप उर्फ मुंगी पिता बलराम घावे उम्र 35 वर्ष निवासी पीपल मोहल्ला इटारसी को बस स्टैंड से पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म किया और बताया कि महेन्द्र से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मारपीट में प्रयुक्त खून से सना हुआ बांस का डंडा व आरोपी के द्वारा घटना के वक्त पहने कपड़े एवं मृतक का मूल पहचान पत्र आधार कार्ड और ड्रायविंग लायसेंस विधिवत जप्त कर अन्धे कत्ल का खुलासा किया। आरोपी को
गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया । मृतक के शव को परिजन भाई कमलेश पिता हरहगी प्रजापति एवं अन्य रिश्तेदार के इटारसी आने पर अंतिम संस्कार हेतु शव सुपुर्द किया । थाना प्रभारी निरीक्षक रामस्नेह चौहान के नेतृत्व में थाना इटारसी के उनि विवेक यादव, उनि राधेश्याम पवार, उपनिरीक्षक केएन रजक, सहायक उनि संजय रघुवंशी, सउनि सुरेन्द्र मालवीय, प्रधान आरक्षक भागवेन्द्र, आरक्षक अविनाशी, हरीश डिगरसे, रविन्द्र उईके, राकेश पवार, मिक्कू यादव की सराहनीय भूमिका रही । आरोपी ने बताया कि दोनों ने साथ-साथ शराब पी व खाना खाने के बाद एक ही स्थान पर टपरिया में सोने व आराम नहीं करने देने की बात को लेकर आपसी विवाद हुआ
तब आरोपी द्वारा उक्त कृत्य हुआ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

