नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता /शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोतर महाविद्यालय में दैनिक जीवन में विज्ञान विषय के लोकव्यापी गतिविधियों को दृष्टि में रखते हुए दिनांक 13 से 18 मार्च तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में दिनांक 16 मार्च 2023 को विज्ञान के विज्ञान के बढ़ते कदम के अन्तर्गत जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कामिनी जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिनांक 17 मार्च 2023 को विज्ञान वरदान या अभिशाप विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में प्रथम स्थान पर कुमारी अनुश्री मालवीय द्वितीय स्थान पर कुमारी रिया मेहरा एवं तृतीय स्थान पर कुमारी साक्षी अमोले रही। विपक्ष में प्रथम स्थान पर कुमारी प्राची चौहान, द्वितीय कुमारी दिशी गौतम एवं तृतीय स्थान पर कुमारी प्राची चौहान रही। विजेता छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) कामिनी जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें विज्ञान का दुरुपयोग करने से बचना होगा। आज का युग तकनीकी प्रधान युग है परंतु हमें अपने गुणों एवं नैतिकता को भी बचाए रखना है। हमें विज्ञान के तथ्यात्मक आंकड़ों को तो मानना है परंतु मोबाइल के दुरुपयोग
से बचना है । वर्तमान युवा पीढ़ी हर आंकड़े को गूगल से तलाशना चाहती है परंतु इस उपक्रम में वह अपनी गुणवत्ता को खोती जा रही है । इस कार्यक्रम में डॉ. हर्षा चचाने, डॉ. वैशाली लाल, डॉ. रागिनी सिकरवार, डॉ. कीर्ति दीक्षित, डॉ. प्रगति जोशी, डॉ, प्रीति मालवीय, धीरज खातरकर, डॉ. अनिल रजक, डॉ. घनश्याम, अजय तिवारी, रफीक अली, रघुवीर आचार्य डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. मनीष चौधरी, डॉ. आशीष गोरा, श्रीमती प्रीति ठाकुर, कुमारी सौम्या चौहान महाविद्यालय स्टाफ एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

