नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता / म. प्र. राजस्व अधिकारी संघ ने कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उल्लेख किया कि हम प्रदेश के समस्त राजस्व अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित मांग – राजस्व अधिकारियों की पदोन्नति, नायब तहसीलदार पद को राजपत्रित घोषित किया जाना एवं राजस्व अधिकारियों की वेतन विसंगतियों को दूर किये जाने के संबंध में प्रांतीय संघ द्वारा अनेकों निवेदन पत्र शासन के समक्ष प्रस्तुत किये गये है। वर्तमान में संघ द्वारा पुनः उपरोक्त मांगों को ज्ञापन क्रमांक 14/जा./2023 दिनांक 28/02/2023 के माध्यम से शासन के समक्ष निवेदन प्रस्तुत किया गया है किन्तु आज दिनांक तक शासन के द्वारा हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है। जिससे हम समस्त राजस्व अधिकारी अत्यंत व्यथित और हताश है। परिणाम स्वरुप प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 15/03/2023 के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि हम प्रदेश के समस्त राजस्व अधिकारी ( तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार) दिनांक 20/03/2023 (सोमवार) से दिनांक 22/03/2023 (बुधवार) तक तीन दिवस के लिए सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहते हुए समस्त पदीय कर्तव्यों (प्रशासकीय कार्यपालिक/ न्यायालयीन) से विरत रहेगे। समस्त अधोहस्ताक्षरी राजस्व अधिकारी (तहसीलदार एवं नायब बेहसीलदार) प्रांतीय संघ के निर्णय अनुसार दिनांक 20/03/2023 (सोमवार) से दिनांक 22/03/2023 (बुधवार) तक तीन दिवस सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर रहेगे। अवकाश दिवस में हमारे द्वारा अपने कार्यालयीन डोंगल (डिजिटल साईन) वापस लिये जा रहे है, शासकीय वाहन वापस किया जा रहा है। साथ ही हम समस्त प्रशासकीय व्हाट्स ग्रुप से पृथक रहेगें। अवकाश की अवधि में हम राजस्व अधिकारी वर्तमान में जारी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी सहित समस्त पदीय कर्तव्यों (प्रशासकीय / कार्यपालिक/ न्यायालयीन कार्य से विरत रहेगे।

