नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / बूथ विस्तारक 2.0 अभियान के अंतर्गत आज नगर मंडल के रसूलिया क्षेत्र के शक्ति केंद्र 4 के बूथ क्रमांक 99 पर बूथ विस्तारक बैठक विक्रम नगर में मनमोद सिंह राजपूत के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलीय ने कहा बूथ विस्तार अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा , प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहा भी अपनी-अपनी विधानसभा में बूथ विस्तारक अभियान में कार्य कर रहे हैं। मेरा बूथ सबसे मजबूत को लेकर हमें बूथ पर पन्ना प्रभारी, प्रभावी मतदाता वोटर्स प्रमुख सहित अन्य प्रमुख बनाए जाने है। इस दौरान की वोटर्स प्रमुख जग्गा नर्रे को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया । बैठक में जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला , मंडल महामंत्री प्रशांत पालीवाल , अभियान के संयोजक संजीव मालवीय , शक्ति केंद्र संयोजक श्रीमती रजनी यादव, नगर मंत्री संतोष मीना , खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक आलोक राजपूत, संदीप गौर , वीरू पटवा, जसवीर सिंह बाबरा , ऋषभ शुक्ला, हर्ष सराठे आदि उपस्थित रहे। शक्ति केंद्र 4, कैलाशवासी की बूथ विस्तारक श्रीमति रजनी यादव भी उपस्थित थी।

