सिवनी मालवा/ प्रदीप गुप्ता / बानापुरा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह तोमर एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह जाट एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पत्रकार अरुण कश्यप को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया एवं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव बलबीर सिंह तोमर, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश सिंह जाट, जिला प्रवक्ता नरसिंह सिंह धुर्वे, मध्य प्रदेश किसान मोर्चा सचिव महेंद्र सिंह उईके, जगदीश यादव, दिनेश लोधी, दिलीप लौवंशी, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण यदुवंशी, रितिक राजपूत, राधेश्याम कारगवार आदि उपस्थित रहे।