नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / आज दिनांक 18/3/2023 दिन शनिवार को कलेक्टर के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान द्वारा जिले की सड़को पर सघन जांच अभियान चलाते हुए बिना परमिट, बिना फिटनेस तथा बकाया टैक्स वाले वाहनों पर जप्ती की कार्यवाही करते हुए अन्य नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर चलानी कार्यवाही की गई। जिसमे 2 बसों पर 2.30 लाख रुपए टैक्स बाकी होने पर परिवहन कार्यालय में खड़ा करवाया गया तथा इटारसी में 1 ऑटो व 1 पिकअप वाहन बिना परमिट , फिटनेस, बीमा के पाए जाने पर जप्त किये गये । इसी क्रम में पिपरिया में 1 ऑटो बिना परमिट , फिटनेस के पाए जाने पर जप्त कर क्षेत्रीय थाने में खड़ा करवाया गया तथा नियम विरुध्द मार्ग पर चलते पाए गए 5 वाहनों से 5,500 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई। आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया की जिले भर में बकाया टैक्स तथा परमिट, फिटनेस के बिना चलने वाले वाहनों पर कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी। जांच दल में आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के साथ बाबू लक्ष्मण गौण, सिपाही दीपक उपाध्याय, राकेश चौरे, राजेश्वरी, गोलू पटेल शामिल रहे।

