(इटारसी)/ प्रदीप गुप्ता / बैठक के सम्बन्ध में मध्य प्रदेश माझी समाज महासंघ प्रदेश के संगठन मंत्री कन्हैया रायकवार के द्वारा बताया गया कि इसमे समाज के हितो में चर्चा के दौरान भगवान श्री निषाद राज महराज जंयती को लेकर सभी समाजिक बंधुओ ने अपने विचार रखे व तय किया गया कि श्री निषाद राज महाराज जी की जंयती पर दिनांक 26/03/2023 भव्य विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसमे मंहासंघ इटारसी के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश केवट पहलवान ने सबको एक मत करके रैली मे उपास्थित होकर समाज को एकता का मूलमंत्र दिया। जिस मूलमंत्र का सभी ने सम्मान पूर्वक समर्थ करते हुये अपनी सहमति जताई। रैली का प्रारम्भ खेडापति माता मन्दिर CPE इटारसी से होकर इटारसी मुख्य मार्ग से होते हुये, इटारसी जयस्तम्भ चौक पर श्री निषाद राज महराज जी की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर पूजा कर, रैली जिला नर्मदापुरम के भीलपुरा में जिसका समापन किया जायेगा। बैठक में निषाद सेना अध्यक्ष प्रदीप मांझी , विनोद सुनानिया पूर्व अध्यक्ष रंदीप कहार , रविशंकर सतौरे , उमेश पटेल नर्मदापुरम द्वारा कहा गया कि निषाद सेना मांझी समाज महासंघ मे सम्मलित होकर कार्य करेगी। हम एक ही बेनर के तले हमारा पूरा समाज काम करेगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश केवट पहलवान, सचिव भीमसेन मालवीय, संरक्षक अशोक मांझी, संगठन मंत्री कन्हैयालाल रायकवार, सलाहकार समिति भंवानी शकर कहार, कार्यवाहक अध्यक्ष लीलाधर वर्मा, उपाध्यक्ष हरीश केवट, प्रदीप रायकवार, अनिल केवट, नरेश मांझी, सुमित केवट, वरिष्ट समाज सेवक दुर्गा रायकवार, लक्ष्मण मालवीय, कोषाध्यक्ष नरेन्द मालवीय, कार्यकारणी सदस्य रामदास केवट, मोहनलाल कहार, बदामीलाल कहार, रामनारयण चंदेल, हरगोविन्द कहार, गणेश केवट, किशोर केवट, अशोक चौहान, संतोष मालवीय, अजय वर्मा, अखिलेश बाबा, रोहित कहार, राजेन्द्र केवट, नानू कहार, मिडीया प्रभारी मुकेश केवट, निषाद सेना अध्यक्ष प्रदीप मांझी, विनोद सुनानिया, रंदीप कहार, उमेश पटेल, रविशंकर संतौरे, सोनू रैकवार, रोहित रैकवार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

