नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / बूथ विस्तार अभियान 2.0 के अंतर्गत नर्मदापुर मंडल में शनिवार को बूथ विस्तारक 2.0 अभियान के अंतर्गत शक्ति केंद्र 3 के बूथ क्रमांक 69 पर बूथ विस्तार बैठक महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंचल राजपूत के निवास पर संपन्न हुई । भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया ने बताया कि अभियान के अंतर्गत बूथ 69 को पिंक बूथ के रूप में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी के साथ संपन्न किया । विस्तारक सुंदरम अग्रवाल ने बताया कि लाडली बहनों को बूथ की कमान आज विरस्तारक अभियान 2.0 के अंतर्गत सौंपी गई। बैठक में अपेक्षित श्रेणी की शत प्रतिशत उपस्थिति रही जिसमें शक्ति केंद्र के पंच परमेश्वर, बूथ के त्रिदेव, बूथ समिति सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इस दौरान संभागीय कार्यालय मंत्री हंस राय, जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णे, जिला मंत्री ज्योति चौरे, दिनेश तिवारी, सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेंद्र चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित, नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव, मंडल अध्यक्ष विकास नारोलिया, आरती बैस, राहुल सिंह ठाकुर, शक्ति केंद्र प्रभारी अजय रतनानी, भाजयुमो मंडल प्रभारी अर्पित रावत, बूथ अध्यक्ष सफलता तिवारी, वंदना दुबे, ओम राय , ऋषभ शुक्ला, यश तिवारी, मयंक गौर, वंदना महतो, रीना पावर, सुधा आगोन, सिमरन कौर आदि सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

