नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता/एक पहल संस्था द्वारा पापमोचनी एकादशी पर सेठानी घाट पर श्री राम जानकी मंदिर में फलाहारी खिचड़ी के रूप में विष्णु भोग का वितरण श्रद्धालुओं को किया गया। संस्था अध्यक्ष सत्या चौहान ने बताया कि एक पहल संस्था एकादशी को विष्णु भोग का वितरण श्रद्धालुओं के लिए करती है। यह एकादशी का चौथा आयोजन है, वह इसे निरंतर किया जा रहा है। राम जानकी मंदिर के संचालक पंडित लवलेश शर्मा ने बताया कि पापमोचनी एकादशी का व्रत रखने से सर्व पापों से व सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस एकादशी को जो भी व्रत रखता है, उसे सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस उपलक्ष में सेठानी घाट स्थित रामजानकी मंदिर में महिलाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस समय संस्था के अध्यक्ष सत्या चौहान, सदस्य पंडित लवलेश शर्मा, पंडित रितेश शर्मा, विवेक चौकसे,नर्मदा प्रसाद साहू, गुड्डू तिवारी, संजय यादव आदि उपस्थित रहे।

