नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता /आज दिनांक 18.03.2023 दिन शनिवार को प्रधान डाकघर परिसर में स्थित कार्यालय प्रवर अधीक्षक डाकघर में लैंगिक संवेदीकरण एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समीर विजय महाजन, प्रवर अधीक्षक डाकघर, नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमति सुनीता गुप्ता उप- प्राचार्य, सनराइज स्कूल ऑफ एक्सीलेंस हैंड गैलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल , नर्मदापुरम उपस्थित रही। इस कार्यशाला में उक्त वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ प्रशांत वर्मा, सहायक अधीक्षक उपसंभाग नर्मदापुरम , श्रीराम गुप्ता कार्यालय पर्यवेक्षक, नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम , ए. के. जोशी डाकपाल प्रधान डाकघर नर्मदापुरम , नव पदस्थ पंकज राय, IPPB शाखा प्रबंधक नर्मदापुरम , प्रनायेश पांडे, IPPB शाखा प्रबंधक हरदा, पवन सिंह, पीआरआईपी, नर्मदापुरम , आंतरिक शिकायत कमिटी के सदस्य के रूप में श्रीमति शशिकला पटवा , उप डाकपाल सिटी उप डाकघर नर्मदापुरम , श्रीमति मंजुलता जैसवाल, डाक सहायक प्रधान डाकघर नर्मदापुरम के साथ साथ नर्मदापुरम डाक संभाग के अंतर्गत आने वाले पाँच उप संभाग नर्मदापुरम , हरदा , पिपरिया, गाडरवारा एवं नरसिंहपुर से आये हुये महिला कर्मचारियों एवं ग्रामीण डाक सेवकों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन संतोष नामदेव, प्रशिक्षक संभागीय प्रशिक्षण केंद्र, कार्यालय नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम द्वारा किया गया। इस आयोजन में उपस्थित सभी महिला कर्मचारियों के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं, यथा कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़, फुल्की खाओ प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा महिला सशक्तिकरण पर ओजस्वी उद्बोदन दिया था। अपने प्रेरणादायी जीवन से अवगत कराया तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारा अपने अध्यक्षीय उद्बोदन में सभी महिला कर्मचारियों की उनके अधिकारों एवं दायित्वों से रूबरू कराया। अंत में जनवरी माह में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाली संध्या कौरव, पोस्टमैन गाडरवारा को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय रहीं। सभी महिला कर्मचारियों को पुरस्कार एवं भाग लेने वाली सभी महिलाओं को भी सहभागिता उपहार प्रदान कर सफल कार्यक्रम को विराम दिया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

