नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / विगत दिनों ग्राम रूपापुर में एक्सीडेंट में सुरेश कुमार यादव के बेटे रोहित यादव का दुखद निधन हो गया था। जिसके परिवार जनों से मिलकर शोक संवेदना देने पहुंची पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा। उनके साथ सरपंच संघ जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री प्रदीप दुबे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष दुबे, प्रदेश महासचिव यशवंत राजपूत, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन झलिया, कांग्रेस नेता सुबोध दुबे भी पहुंचे । इसके पश्चात दुबे निवास पर बैठकर चर्चा की गई।

