नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आयोजित होने वाला प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, सीएमसीएलडीपी मेंटर्स तथा अन्य स्वैच्छिक एवं सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का महाकुंभ कार्यक्रम 18 मार्च 2023 भोपाल में हुआ। कार्यक्रम नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 9 सदर बाजार, रसूलिया एवं बाबा जयगुरुदेव संगत नर्मदा पुरम द्वारा उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं अध्यक्ष जन अभियान परिषद द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद नर्मदा पुरम नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 9 सदर बाजार से संगीता जायसवाल, वर्षा मसकोले सीमा कहार सविता मार्सकोले, जयबाला निगम एवं बाबा जयगुरुदेव संगत से रितेश जायसवाल, आनंद सैनी, मंटू लाल सैनी, कन्हैया लाल यादव, राहुल यादव, रेखा बाई सैनी, कस्तूरी बाई आठनेर, गुलाब बाई गौर, अंजू शर्मा, शांति बाई, रामकुमार बाई मेहरा, कमलाबाई मेहरा, प्रदीप बड़कुर, ललित पटेल, कार्तिक यादव एवं अन्य संगत के सदस्यों ने भाग लिया।

