नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / अग्रवाल समाज सदस्यगण नर्मदापुरम नगर सिरोंज में आयोजित हो रहे दो दिवसीय परिचय सम्मेलन आयोजन दिनांक 18-19 मार्च में सम्मिलित हो रहे है। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली आदि अन्य प्रदेशों से लगभग दो हजार से अधिक समाजजनों के पधार रहे है। नर्मदापुरम अग्रवाल समाज मीडिया प्रभारी डॉ. उमंग अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम लिंक रोड स्थित श्याम बाटिका आयोजित किया जाएगा। वही विभिन्न प्रदेशों से आ रहे समाजजनों के रहने के लिए आवास व्यवस्था के लिए नगर में लगभग तीन होटलो में प्रबंध किया गया है।कार्यक्रम स्थल को आग्रोहा धाम जैसा तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर महाराज अग्रसेन एंव महालक्ष्मी जी की झांकी तैयार की जा रही है। जो प्रमुख रूप से आर्कषण का केन्द्र रहेगी। कार्यक्रम के लिए सभी समाजजनों का उत्साह चरम सीमा पर है समिति के सभी सदस्य सहित एंव समस्त संस्थाए श्री अग्रवाल ट्रस्ट मंडल, श्री अग्रवाल तरूण मंडल, श्री अग्रवाल महिला मंडल श्री अग्रवधु मंडल, श्री अग्रवाल संस्कार महिला मंडल, श्री अग्रसेन सोशल ग्रुप अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब अग्रवाल नव उदय मंच सहित अन्य संस्थाओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म तथा सूचना पत्रक के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार किया जा रहा है। साथ ही समिति के सदस्य अन्य नगरों नर्मदापुरम भोपाल, शिवपुरी, गुना, बदरवास, विदिशा, रायसेन सदस्यों ने निश्चित राशि तय कर धन इकठ्ठा किया है। कार्यक्रम के प्रधान संरक्षक घनश्याम गर्ग मुख्य संरक्षक महेश चंद्र गर्ग, पप्पू, अशोक गोयल सर्राफा एवं संरक्षक डा. विवेक अग्रवाल, श्यामसुंदर गर्ग सर्राफा, आशीष बिंदल सर्राफ, अर्पित अग्रवाल संरक्षक मंडल में रहेंगे। दिल्ली, इंदौर, भोपाल से सजावट सामग्री मंगाई जा रही है। कार्यक्रम में एक सुंदर पुस्तिका अग्र परिचय उत्सव पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा। जिसमें लगभग 700 बायोडाटा प्रकाशित किए गए हैं। सभी आगंतुक अतिथियों के लिए आवास, भोजन, चाय, कॉफी, नाश्ते कि समुचित व्यवस्था रहेगी। वही उन्होने कहा कि हम प्रदेश के समस्त समाजजनों से आह्वान करते है वह प्रत्याशी सहित अवश्य पधारे।

