इटारसी/ प्रदीप गुप्ता / पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व प्रभारी समस्त कांग्रेस प्रकोष्ठ जे.पी. धनोपिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत बहारे अनुमोदन से मध्यप्रदेश आउटसोर्स संविदा एवं अस्थाई कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा द्वारा नर्मदा पुरम जिला अध्यक्ष दीपक यादव एवं जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष केशव शर्मा को नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर श्री यादव एवं केशव शर्मा को शुभचिंतको ने दी शुभकामनायें।

