नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / माथुर वैश्य महिला मंडल की मासिक बैठक माथुर वैश्य भवन में आयोजित की गई। श्रीमति कंचन अशोक गुप्ता द्वारा सर्व प्रथम ईश वंदना के साथ नर्मदा अष्टक का पाठ किया। तत्पश्चात सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कर आयोजन हुआ एवं गेम खिलाए गये। जिसमें प्रथम मोहनि अमित गुप्ता, आशा गुप्ता, द्वितीय सीमा गुप्ता , सुधा गुप्ता तृतीय पुरूस्कार। मीनल गुप्ता, अनामिका गुप्ता समयबद्धता का पुरस्कार श्रीमति नीलम गुप्ता को मिला। शशि गुप्ता, शशि प्रवीण गुप्ता, रजनी गुप्ता, रेनू गुप्ता, सुषमा गुप्ता, मधु गुप्ता, संध्या गुप्ता, पूनम गुप्ता, ममता लारा, नगीना गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे। विसर्जन मंत्र के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की गई।

