इटारसी/ प्रदीप गुप्ता /आज दिनाँक 19/03/23 दिन रविवार को प्रांत अध्यक्ष कमलेश रायचंदानी के मार्गदर्शन में एवं प्रांत मंत्री जगबीर राजवंशी के नेतृत्व में पत्रकार भवन में संगठन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया के 25 मार्च को नगर आगमन के संदर्भ में रखी गई। जिसमे संगठन के सदस्यों को कार्य प्रभार सौपा गया, साथ ही आज बड़ी संख्या में नए सदस्यों की नियुक्तियां भी हुई। जिसमें गौरव बथाव विभाग उपाध्यक्ष, जीत सिंह जिला उपाध्यक्ष, राहुल चौरे जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण इकाई, नर्मदापुरम जिला आई टी सेल प्रभारी गौरव पटवा, पूनम दुबे मंडल महामंत्री ग्राम जमानी, शुभम राजपूत ग्राम सचिव देहरी, राहुल दमाडे ग्राम सचिव देहरी, राजा कहार ग्राम सचिव रामपुर, अन्नू खरे ग्राम महासचिव रामपुर को नियुक्त किया गया। इसी तारतम्भ में संगठन के जिला अध्यक्ष राजीव गौर ने सदस्यों को सम्बोधित कर कहा की संगठन में सभी नए सदस्यों का स्वागत है। सभी एक जुटता के साथ राष्ष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर स्वागत में किसी प्रकार से कोई कमी नहीं रखे। शहर के सभी मुख्य चौक चौराहे पर भगवा ध्वज लहराना है। इसी संकल्प के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आज की इस बैठक में विभाग महासचिव ओम प्रकाश राणा, जिला अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद् विभाग सचिव विनोद कासार, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर, विभाग सचिव राष्ट्रीय बजरंग दल गजेंद्र राव, नगर अध्यक्ष नीरज सोनपुरे, जिला महासचिव अखिल पटेल, जिला सचिव दिलीप सराठे एवं अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति रहे।

