नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /बनखेड़ी तहसील के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से आई आशा कार्यकर्ता के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनखेड़ी में अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। आवेदन जिसमें लिखा कि इतने काम रूपए में काम नहीं चलेगा, हमारे लिए सम्मान जनक पैसा मिलना चाहिए। अगर शासन ने हमारी मांग नही मानी तो हम सब अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष सीमा अहिरवार, महासचिव रीता रजक, नीलम पटेल, संगीत नामदेव, ममता अहिरवार, तारा वाथरे आदि मौजूद रहे।

