नर्मदापुरम /प्रदीप गुप्ता /आज रानी अवन्ति बाई लोधीजी के छाया चित्र पर माल्यापन कर बलिवान दिवस मनाया और इनके बारे में ग्रामवासियो को बताया एवं हनुमानजी, ग्राम के देवी देवताओं की पूजन अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम ग्राम बड़ोदिया कला के अंक 22 साथ ग्राम पर्रादेह के अंक 29 बीच मैच खेला गया। जिसमें पर्रादेह 7 अंको से विजय हुई। ग्राम के वरिष्ठजन अनिल पटेल, प्रेमराज वर्मा, प्रेमनारायण वर्मा, लखन लाल पटेल, हरिशंकर वर्मा, सुरेश वर्मा, पूर्व सरपंच कन्हैया लाल वर्मा पर्रादेह एवं समस्त ग्रामवासियो की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ।खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मनोबल बढाया गया।

