नर्मदापुरम / प्रदीप गुप्ता / भारतीय सिंधु सभा की महिलाओं द्वारा चल रहे सात दिवसीय चेटी चंड झूलेलाल महोत्सव के उपलक्ष में सिंधी कॉलोनी ग्वालटोली के पार्क में मातृशक्ति के नेतृत्व में पौधारोपण किया, जिनमें फूलों और फलों के वृक्ष रोपे गए एवं झूलेलाल के स्वागत में उनके जन्म उत्सव में मंदिर को गुरुद्वारे को दीपों से सजाया गया। इस कार्यक्रम में समाज की सभी महिलाएं उपस्थित रही एवं आयो लाल झूलेलाल के नारे एवं भजन गाये गये ।