सिवनी मालवा : आज़ डॉ भीमराव अम्बेडकर सिविल अस्पताल सिवनी मालवा में रोगी कल्याण समिति की बैठक में प्रमुख स्टेंड एवं ओपीडी की निविदा होना था । किन्तु दोनों निविदा को पूर्ण कागज़ नहीं होने के कारण निरस्त कर दी गई एवं सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक प्रेमशंकर वर्मा के साथ में नपाध्यक्ष रितेश रिंकू जेन ने विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों से चर्चा की एवं ज़रुरी दिशा निर्देश दिए और मरीजों के हाल चाल जानें । विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने बताया की समय सीमा में सिविल अस्पताल के भवन का कार्य पूर्ण किया जाए एवं आम जन का इलाज में किसी भी प्रकार की कौताही नहीं बरती जाए ।



