मां नर्मदा जल सेवा समिति के द्वारा बानापुरा रेलवे स्टेशन पर निशुल्क जल सेवा शुरू

संवाददाता अरुण कश्यप
बानापुरा,,,,,
सिवनी मालवा की उप नगरी बानापुरा रेलवे स्टेशन पर हर साल की तरह इस वर्ष भी मां नर्मदा जल सेवा समिति बानापुरा रेलवे स्टेशन के द्वारा यात्रियों को निशुल्क जल सेवा प्रदान की जा रही है समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 11 वर्षों से बानापुरा रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाली गाड़ियों पर गर्मियों में समिति के द्वारा निशुल्क जल पिलाया जाता है एवं यात्रियों के पास तक जल सेवा पहुंचाई जाती है इस कार्य में शहर के नागरिक एवं फाइल मोहल्ला दफाई मोहल्ला नीचे बाजार एवं बानापुरा शहर के युवा सहयोग करते हैं एवं निशुल्क जल पिलाने के लिए युवा बढ़-चढ़कर अपना सहयोग प्रदान करते हैं इस कार्य में रेलवे प्रबंधक एवं आरपीएफ का भी सहयोग मिलता है एवं उन्हीं की अनुमति लेने के बाद में निशुल्क जल पिलाने का कार्य एवं यात्रियों तक जल पहुंचाने का कार्य को किया जाता है सदस्य पहले पत्र के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे प्रबंधक को सूचित किया जाता है जिसके बाद निशुल्क जल वितरण किया जाता है समिति के समस्त सदस्य निशुल्क जल सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर अपना सहयोग देते हैं समिति में मुख्य रूप से आशिक खान दीपक गायकवाड राकेश सरियाम मनोज गनगोरे,, शाहिद खान मंसूरी गणेश गौर शुभम केवट मुकेश अग्रसेन सुरेंद्र ठाकुर अज्जू पठारिया राजा नागेश्वर वरुण चंद्रवंशी फिरोज खान आदि उपस्थित रहते हैं
सिवनी मालवा से अरुण कश्यप की खास खबर
