प्रवीण गौर खास रिपोर्ट मिसरोद नर्मदापुरम//संस्था नितिन सांई हाईस्कूल मिसरोद के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने कलेक्टर परिसर में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक अवसर पर सोनिया मीणा (पूर्व कलेक्टर नर्मदापुरम), अपर सचिव म.प्र. वित्त विभाग को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें उनकी कार्यशैली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाते हुए एक सुंदर चित्र फ़्रेम भेंट किया गया।
कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर को पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देने वाली “एक सकोरा, कई जीवनों का सहारा” पहल के अंतर्गत उन्हें सकोरा भी सप्रेम भेंट किया गया।
कलेक्टर महोदया एवं अपर कलेक्टर ने‘एक सकोरा कई जीवनों का सहारा’ जैसी सराहनीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि जीव-जंतुओं एवं पक्षियों के प्रति मानवता और संवेदनशीलता का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना एक पुण्य कार्य है, जो समाज के प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा देता है। कलेक्टर महोदया ने इस पहल से जुड़े संस्था के (संचालक) नवीन गौर, (प्राचार्या) शालिनी राय, (उप प्राचार्या) पार्वती गौर, शाला परिवार एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आमजन से भी अपील की कि वे इस तरह के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें और जीवों के संरक्षण में अपना योगदान दें
