भौरा । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के द्वारा युवा चौपाल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। शनिवार को ब्लाक के ग्राम खापा एवं झापड़ी सहित मंडल के कई गांव में युवा मोर्चा की टीम पहुंची। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने गांव में चबूतरे पर चौपाल लगाई। हाल ही में मतदाता बने नए युवाओं को चौपाल पर बुलाकर उनका सम्मान किया। वहीं युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जनप्रतिनिधियों ने समझाया। युवा मोर्चा के द्वारा लगाए गए इस चौपाल पर पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रांशु राणे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे,महामंत्री संतोष टेकाम,मंडल अध्यक्ष दिलीप माधव व अन्य जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को सरकार के काम और संगठन की जानकारी दी।
युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रांशु राणे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जहां 2014 के पूर्व केंद्र सरकार में 2G स्पेक्ट्रम घोटाला, कामनवेल्थ घोटाला, काला धन इत्यादि जैसे मुद्दे सुनाई दिया करते थे वही 2003 से पहले मध्य प्रदेश के लिए टूटी सड़कें, बीमारू राज्य, बिजली पानी की कमी, जैसी बातें आम हुआ करती थी। किंतु आज राज्य वा केंद्र की भाजपा सरकार आने के बाद मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आधारभूत संरचना मजबूत हुई है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बनी केंद्र सरकार ने भारत का नाम दुनिया में रोशन किया है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने अपने उद्बोधन में कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में राम मंदिर, 370 जैसे कठिन मसले जहां आसानी से हल हुए हैं वहीं भारत ने आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा लिया है। बल्कि अब वह प्राकृतिक ऊर्जा के निर्माण और ग्रीन ब्रांड जैसे नए विचारों को भी पूर्ण करने में लग गया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व युवा मोर्चा के पदाधिकारी लगातार गांव गांव जाकर चौपाल के माध्यम से युवाओं के बीच उनका सम्मान करते हुवे भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियों से उन्हें अवगत कराएंगे।
भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष दिलीप माधव ने बताया कि मंडल की ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायतो से जुड़े ग्रामों में जाकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा चौपाल पर बैठकर युवा मतदाता से संपर्क कर रहे हैं। उन्हें भाजपा के कार्यो के बारे में बताना है योजनाओं एवं संगठन तथा आने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ग्रामों में जाकर सरकार की योजनाएं बता रहे हैं। अब युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए युवा मोर्चा की टीम को सक्रिय किया है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रांशु राणे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे,महामंत्री संतोष टेकाम,मंडल अध्यक्ष दिलीप माधव, पप्पू यादव, मंडल महामंत्री दीपेश यादव,मनीष यादव,अमन पलासे,गोलू नामदेव,राजा सोनी,विशाल कुमरे,महादेव मसकोले,बलवीर सेलुकर,लाधू राम यादव,कैलाश यादव,सैलेश,ओम,हेमंत,अरविंद,अमरेश,चेतन,सोनू,राहुल,अनिल,भागवत,प्रेमलाल,जोखीलाल,छोटू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।