थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा 72 घंटे में शातिर गल्ला चोरो को पकङा

सिवनी मालवा शहर में हो रहे संपत्ती संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने के लिये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नर्मदापुरम (म. प्र. ) श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय जिला नर्मदापुरम (म. प्र.) के निर्देशन में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी मालवा के नेतृत्व में थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा चना चोरी के अपराधीयो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
घटनाक्रम दिनांक 15/04/2023 को फरियादी नरेन्द्र सोलंकी पिता कमलसिंह सोलंकी निवासी तवा कालोनी सिवनी मालवा ने थाने पर रिपोर्ट किया कि उसके सूने घर में चना रखा हुआ था जो दिनांक 11-12/04/2023 की दरम्यानी रात में कोई अज्ञात चोर 20 कट्टी चने कीमती 54000 रूपये चोरी कर ले गये की रिपोर्ट पर थाने पर अपराध क्रं. 195/2023 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी एवं भौतीक साक्ष्यो के आधार पर आरोपीगणो को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ की गई जिन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया और चोरी गया मशरूका 20 कट्टी चना की पुलिस द्वारा बरामद की गयी एवं चना खरीदने वाले व्यक्ति मोहनलाल को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।
गिरफ्तार आरोपीगण –
1 – विवेक पिता डोंगर सेन उम्र 25 साल निवासी तवा कालोनी सिवनी मालवा
2- पंकज पिता संजय विंझाडे उम्र 18 साल निवासी व्यास कालोनी सिवनी मालवा
3- नितेश पिता निर्भय अश्वारे 25 साल निवासी व्यास कालोनी सिवनी मलवा
4 – मोहनलाल पिता प्रेमलाल राठौर निवासी 48 साल निवासी देवल मोहल्ला सिवनी मालवा
5- एक नाबालिक बालक
तरीका बारदात – रात में सूने रहने वाले घरो की दिन में जानकारी एकत्रित कर रात्री में चोरी करना ।
बरामद मशरूका – 10 क्विंटल चना किमती 54000 रूपये।
पुलिस टीम थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला, उनि प्रवीण मालवीय, उनि श्रद्धा राजपूत आरक्षक 973 ललित, आर. 334 अतुल आरक्षक 55 अशोक आर. 54 संदीप आरक्षक 830 राहुल राजपूत ,
