टीकमगढ़। नगर पालिका परिषद आपके द्वारा दी गई जिम्मेंवारी का सहजरूप से कर्तव्यपथ पर अग्रसर है। शासन सत्ता के दबाव एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षा के चलते परिषद चाहकर भी जनकल्याण के कार्यों को सुचारू रूप से गति प्रदान नहीं कर पा रही है। इसका मुख्य कारण है नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक द्वारा पूर्व नगर पालिका अध्यक्षों के कार्यकालों में उनके द्वारा किये गये भ्रष्टाचार, अनियमित्ताओं की जानकारी प्राप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने को दृणसंकल्प होना है। उक्त आशय को लेकर पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि नगर पालिका परिषद के वर्तमन अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक द्वारा पूर्व नगर पालिका अध्यक्षों के कार्यकालों में उनके द्वारा किये गये भ्रष्टाचार, अनियमित्ताओं को लेकर आरोप लगाते हुए बताया कि वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी टीकमगढ़, कलेक्टर टीकमगढ़ एवं उप संचालक स्थानीय निधि संपरीक्षा सागर को पत्र कं. 1157 / 2023 टीकमगढ़ दिनांक 28 मार्च 2023 पत्र लिखकर विगत नगर पालिका परिषद द्वारा वर्ष 2008 से वर्ष फरवरी 2023 तक किये गये कार्यों की उपयोगिता प्रमाण पत्र किन-किन कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र किस कारण से आज तक प्राप्त नहीं हुए है। इनके साथ-साथ समग्र कार्यों की विवरणी अनुसार वर्ष बार किन कार्यों में कितनी-कितनी राशि आहरित की गई है। उसकी जानकारी अपेक्षित है।यहां उल्लेखनीय है कि नगर के जिम्मेदार नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से विगत परिषदों द्वारा किये गये भ्रष्टाचार, अनियमित्ता की जानकारी सूचना के अधिकार अंतर्गत चाही गई। जिसमें पूर्व पार्षद अजय सोनी द्वारा नवीन बस स्टेण्ड के पास स्थित पानी की टंकी का निर्माण उपरांत 9 जुलाई 2015 को पानी की टंकी धराशाही होने के बाद उसकी व्यापक जांच कर ठेकेदार सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किये जाने के लिए कार्यवाही प्रस्तावित की गई थी। उक्त भ्रष्टाचार की घटना के बाद भी आज दिनांक तक जिम्मेदारों के विरूद्ध कार्यवाही लंबित है। जो अत्यंत दुर्भाग्य का विषय है कि भाजपा की परिषद भाजपा का विधायक भाजपा की सरकार के विरूद्ध टीकमगढ़ से भाजपा के सांसद सदस्य, केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक द्वारा मप्र शासन को पत्र कं. 2482 / 2021 दिनांक 6 जून 2021 के द्वारा तात्कालीन नगर पालिका परिषद सीएमओ श्रीमति रीता कैलशिया के विरूद्ध प्राईवेट अवैध कॉलोनियों में सीसी एवं नाली रोड़ निर्माण एवं बाजार बैठकी की अवैध वसूली एवं प्रधानमंत्री आवास में 22 अतिरिक्त आवास बनाने का प्रकरण सहित कोरोना काल में सेनेटाईजर, मास्क, विद्युत सामग्री सहित अनेक चीजें नियम विरूद्ध तरीके से कय की गई साथ ही साथ अस्पताल चौराहे से जेल रोड मार्ग पर गुणवत्ताविहीन सीसी रोड निर्माण का कार्य झुपाने के लिए लोक निर्माण विभाग से सांठ-गांठ कर उस पर डामरीकरण करवा दिया गया सहित अनेक भ्रष्टाचारपूर्ण कार्य किये गये । जिनकी जांच किये जाने हेतु शिकायत मंत्री द्वारा स्वयं की गई, लेकिन आज दिनांक तक उक्त शिकायत पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है। विगत परिषदों के कार्यकाल में अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से भ्रष्टाचार कर टीकमगढ़ नगर में नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित दुकानों को नियम विरूद्ध तरीके से किसी एक व्यक्ति, परिवार के नाम एक से अधिक यहां तक 6 से आठ दुकाने तक आबंटित की गई है इसके साथ टीकमगढ़ नगर पालिका परिषद के क्षेत्र से बाहर के निवासी अर्थात ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत व्यक्तियों के नाम भी नियम विरूद्ध तरीके से कई दुकानें आबंटित की गई है। जिसकी सम्पूर्ण जानकारी नगर पालिका परिषद में उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर स्पष्ट हो सकेगी। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार खान पप्पू मलिक द्वारा आम जनता से आव्हन किया गया है कि जिस व्यक्ति के पास भी विगत नगर पालिका परिषद के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में कोई भी जानकारी, पत्र या किसी भी प्रकार के दस्तावेज हो तो उन्हें आप उपलब्ध कराएं जिससे विगत परिषदों द्वारा किये गये भ्रष्टाचार को उजागर कर संबंधी जिम्मेवार के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा सके। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने इस प्रकार के तमाम आरोप लगाए हैं और नगरपालिका को सुचारू रूप से कार्य करने में असमर्थ बताया है और कहा है कि शासन सत्ता का दबाव और प्रशासनिक अधिकारियों की उपेक्षा के चलते नगरपालिका में सुचारू रूप से जन हितेषी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। प्रेस को यह तमाम जानकारी पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

