टीकमगढ़ । जिले के लिधौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाबई के पास आम के पेड़ पर एक लड़का और एक लड़की दोनों के सब फांसी के फंदे पर झूलते दिखाई दिए ग्रामीणों ने इनको देखा तो तत्काल इसकी सूचना थाना बम्होरी कला पुलिस को दी मौके पर थाना प्रभारी रश्मि जैन और उनकी सहयोगी पुलिस टीम व चंदेरा थाना पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और कार्यवाही शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतक लड़के का नाम अजय कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी बाबई एवं लड़की का नाम सूरज देवी उम्र 18 वर्ष निवासी चंदेरा जहां मामले में मिली जानकारी के अनुसार लड़की 4 अप्रैल 2023 से घर से गायब थी जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी चंदेरा थाना पुलिस में दर्ज थी वही यह लड़का भी उसी समय से घर से लापता था। बताया गया कि लड़का शादीशुदा था जिसकी पत्नी एवं एक बच्चा और एक बच्ची है। जहां 18 अप्रैल 2023 मंगलवार के दिन इन दोनों लड़का लड़की के शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके मिले वहीं मामले में कुछ जानकारी प्रेम प्रसंग की भी लग रही है लेकिन अब मामला क्या है ? इसकी पूरी छानबीन में पुलिस जुट गई है और पुलिस जांच कर रही है कि किन हालातों के चलते लड़का और लड़की यहां पहुंचे और किन हालातों में यह फांसी के फंदे पर लटके, पुलिस गहराई से इस मामले की पूरी तफ्तीश में जुट गई है जहां पुलिस की जांच पड़ताल के बाद भी पूरा सच सामने आ सकेगा। थाना प्रभारी रश्मि जैन का कहना है कि अभी मृतक के परिजनों की ओर से रिपोर्ट की गई है जहां मामले में तमाम छानबीन और जांच की जा रही है हालांकि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।