टीकमगढ़ । भारतीय जनता पार्टी की ओर से 18 अप्रैल 2023 मंगलवार के दिन स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी की मुख्यता में स्थानीय सर्किट हाउस में शाम करीब 4 बजे से आयोजित की गई। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, खरगापुर विधायक व किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिंह लोधी, टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी , किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पाटोंदिया, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री भंवर सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे वहीं भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशन पटेरिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाअध्यक्ष किशन पटेरिया व किसान मोर्चा महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह ने की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश भर में किसानों के हित में सरकार द्वारा योजनाएं चलाई जा रही है, इन योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ किसान भाइयों को मिल रहा है, सभी जिलों में किसान मोर्चा द्वारा प्रदेश नेतृत्व में मंडल स्तर तक कार्यक्रम किसान भाइयों बहनों के बीच चलाए जा रहे है, किसान भाइयों के लिए किसान सम्मान निधि आज प्रदेश में अमृत काल में सभी किसान भाइयों बहनों को लाभान्वित कर रही है ,जिससे आज किसान भाई खुशहाल व संपन्न जीवन व्यतीत कर पा रहा है। किसान भाइयों को उचित मूल्य पर शासन द्वारा उत्पादन की खरीदारी भी की जा रही है, जगह-जगह कैंप चलाकर खेती में आधुनिकता लाने का प्रयास भी किया जा रहा है। किसान भाइयों बहनों के लिए किसान मोर्चा हमेशा उनके हित में प्रयास करता रहा है और करता रहेगा। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में किसान भाइयों, बहिनों की हितकारी सरकार बन कर आई है जो अपनी शासन की योजनाओं से किसान भाइयों को उन्नत और संपन्न बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंशुल व्यास व अजेंद्र दांगी आदि सहित प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।