टीकमगढ़ । बढ़ते तापमान और गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया है और जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने के लिए आदेशित किया है। विद्यालयों का समय सुबह 7.30 से दोपहर 12.30 बजे तक का समय विद्यालयों के संचालन का नियत किया गया है जहां इस निर्धारित समय मे ही अब सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालय संचालित किए जाएंगे। एवं जिन संस्थाओं में पूर्व से परीक्षाएं आयोजित की जा रही है उनका जो समय निर्धारित है वह समय वही रहेगा उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। विद्यालयों के संचालन का यह समय परिवर्तन का यह आदेश आगामी 30 अप्रैल 2023 तक प्रभावी रहेगा।

